नव पदस्थ नगर कोतवाल द्वारा ली गयी चौकी प्रभारियों की बैठक

Must Read


▪️शहर में पैदल भ्रमण कर लिया जायजा
▪️सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर देने हेतु दिया निर्देश

नमस्ते कोरबा :-: थाना कोतवाली कोरबा में नवपदस्थ थाना प्रभारी निरीक्षक रामेंद्र सिंह द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात सभी चौकी प्रभारियों का मीटिंग लेकर स्पष्ट तौर पर निर्देश दिया गया कि शहर की पुलिसिंग श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय में मंशानुरूप किया जाए ।शहर की जनता से मित्रवत सम्बन्ध स्थापित कर आम जनता को अधिक से अधिक सहयोग करने का प्रयास किया जाए , शहर में चुस्त दुरुस्त पुलिसिंग करते हुए बीट प्रणाली को मजबूत करने,शहर में अधिक से अधिक संख्या में नए CCTV कैमरे लगवाने के साथ साथ आम जनता के बीच पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए अवैध कारोबार और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण हेतु समझाइश दी गयी, साथ ही अपराधी तत्वों पर प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए । मीटिंग के बाद शहर में पैदल भ्रमण कर किया गया । मीटिंग में चौकी प्रभारी रामपुर निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी सीएसईबी उप निरीक्षक नवल साव एवम चौकी प्रभारी मानिकपुर उप निरी निरीक्षक मयंक मिश्रा उपस्थित थे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,680SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

RTO ऑफिस के बाहर चल रहा है ‘ऑनलाइन वसूली खेल’! अब आरटीओ ने खुद खोला मोर्चा

RTO ऑफिस के बाहर चल रहा है ‘ऑनलाइन वसूली खेल’! अब आरटीओ ने खुद खोला मोर्चा नमस्ते कोरबा :- जिला...

More Articles Like This

- Advertisement -