*घर के सामने से हुई चेन स्नेचिंग की घटना मामला ट्रांसपोर्ट नगर का*

Must Read

नमस्ते कोरबाकोरबा शहर में सुबह एक सर्राफा व्यवसाई लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक विनोद सोनी से हुए विवाद में उस पर हथौड़ी से ताबड़तोड़ हमला करने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा है और आरोपी गिरफ्त से दूर है कि देर रात चैन स्नैचिंग की वारदात हो गई।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टीपी नगर में पुलिस के अस्थाई चौकी के पीछे चंद कदम दूर होंडा कार शोरूम के सामने बंगाली चाल में निवासरत श्रीमती अनीता बाला 50 वर्ष के साथ यह वारदात हुई है। रात करीब 11 बजे अनिता बाला अपने घर के सामने बर्तन धो रही थीं। इसी वक्त एक युवक पैदल वहां पहुंचा और अनिता के गले में मौजूद सोने की चैन को झपट कर अपने हाथ में लिया और पैदल ही टीपी नगर नया बस स्टैंड की ओर भाग निकला। इस घटना से अनीता बाला हतप्रभ रह गई और अपने आप को सामान्य करते हुए घटना की जानकारी परिजनों व आसपास के लोगों को दी। इस संबंध में उनके पुत्र बिरजू ने एएसपी अभिषेक वर्मा को घटना से अवगत कराया। पीड़िता के द्वारा मामले की रिपोर्ट सीएसईबी चौकी में दर्ज कराई जा रही है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद सड़क निर्माण और मरम्मत के...

मंत्री लखन लाल देवांगन का बड़ा बयान: 10 दिन में शुरू होगा सोनालिया अंडरपास का काम,15 अक्टूबर के बाद...

More Articles Like This

- Advertisement -