युकां नेतृत्व की कमान संभालने; दो कांग्रेस नेता कर रहे पुरजोर कोशिश, राकेश पंकज प्रबल दावेदार

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिले में युवा कांग्रेस दो खेमों में बंटती दिख रही है। जिससे कि दोनों खेमा अपने-अपने युकां के नेतृत्व की कमान पाने पुरजोर कोशिश करने में लगे हुए हैं। इसके लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकत और बातचीत का दौर शुरू हो गया है।

बता दें कि युकां जिलाध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार राकेश पंकज हैं। और हाल ही में उन्होंने महंगाई के मुद्दे पर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन व आम सभा में युवाओं को एकजुट कर अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं।

वहीं विपक्षी दलों समेत लोगों की भी निगाहें इस पर टिकी है कि आखिर युकां जिलाध्यक्ष पद पर किस गुट से चेहरे सामने लाए जाते हैं। हालांकि दोनों ही गुट में कई ऐसे चेहरे हैं जिनकी युवा कांग्रेस में सक्रियता रहती है। कांग्रेस के कई कार्यक्रमों में संगठन में अपनी मजबूत पैठ का अहसास भी कराते हैं। ऐसे में युकां जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। युकां जिलाध्यक्ष पद पर राकेश पंकज भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बालको में श्रद्धा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -