*बैनर पोस्टर लगाने का स्थान बना महापुरुषों की आदमकद प्रतिमाएं*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: जिन महापुरुषों की जीवनी व गाथा पढ़कर आप और हम बड़े हुए हैं और जिन्होंने इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया उन महापुरुषों के प्रतिमाएं शहर में स्थापित तो कर दी गई है लेकिन विभिन्न पार्टियों द्वारा शहर में जब भी कोई कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो इन्हीं महापुरुषों की प्रतिमाओं को अपने नेताओं के बैनर पोस्टर से पाटकर उनका अपमान किया जा रहा है, नगर निगम के द्वारा विभिन्न चौक चौराहों पर महापुरुषों की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई है, जिनके नाम से उक्त स्थान का नामकरण भी किया गया है लेकिन सभी प्रतिमाएं उचित रखरखाव के अभाव में औचित्य हीन हो रही है.नगर निगम के द्वारा या शहर में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा महापुरुषों के जन्म तिथि या पुण्यतिथि पर ही उन्हें याद किया जाता है बाकी दिनों पर इन आदम कद प्रतिमाओं की कोई पूछ परख नहीं होती है.इनमें ना लाइट की व्यवस्था है और ना ही पानी या धूल से बचाने का कुछ उपाय किया गया है. यह प्रतिमाएं केवल पार्टियों के बैनर पोस्टर लगाने को उचित स्थान बन गए हैं. जिला प्रशासन, नगर निगम, विभिन्न राजनीतिक पार्टियां एवं समाजसेवी संस्थाओं को चाहिए कि महापुरुषों की प्रतिमाओं का अनादर ना हो एवं उचित देखरेख हो,

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,580SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान*

*बालको ने विश्व जल दिवस पर चलाया सामुदायिक जल संचय अभियान* नमस्ते कोरबा : वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम...

More Articles Like This

- Advertisement -