राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर गांधी चौक कोरबा में कार्यक्रम आयोजित

Must Read

कोरबा:- प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर गांधी चौक कोरबा में कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
उक्त जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि गांधी चौक कोरबा में 02 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जयंती कार्यक्रम आयोजित है। इस मौके पर गांधी चौक कोतवाली के पास गांधी जी की प्रतिमा पर एवं लाल बहादुर शासत्री जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भजन किर्तन किया जावेगा। श्रीमती सपना चौहान ने बताया कि आजादी के 75वें वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से 75 कार्यक्रम निर्धारित किये गये हैं जो 02 अक्टुबर 2021 से प्रारंभ होकर 15 अगस्त 2022 तक अलग अलग अवसरों पर आयोजित होंगे। उक्त हीरक महोत्सव के सफल आयोजन हेतू जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है जिसमें सत्येन्द्र वासन को कार्यक्रम संयोजक एवं बिसाहू कुम्भकार, बसंत मिश्रा, बी.एन.सिंह तथा पंचराम आदित्य को सदस्य बनाया गया है।
कार्यक्रम संयोजक सत्येन्द्र वासन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान ने जिला कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युथ कांग्रेस, एनएसयुआई, पार्षदगण सहित समस्त प्रकोष्ठो एवं इंटक परिवार के समस्त पदाधिकारियांे व सदस्यो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में उपस्थित होने आमंत्रित किया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

रात के अंधेरे में चमकीं दो लाल आंखें… सड़क पर अचानक दिखा जानवर!वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रात के अंधेरे में चमकीं दो लाल आंखें… सड़क पर अचानक दिखा जानवर!वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -