*पॉम मॉल के भूत बंगला में अंधेरे का फायदा उठा युवती से छेड़खानी… छेड़छाड़ का मामला दर्ज*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: ट्रांसपोर्ट नगर पॉल मॉल उस समय अफरा तफरी मच गया, जब भूत बंगला से एक युवती चीखते चिल्लाते बाहर निकली। युवती एक लड़के पर छेड़खानी आरोप लगाते हुए रोना शुरू कर दिया। बीच बचाव में उतरी बड़ी बहन की शिकायत पर सीएसईबी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला है पॉम मॉल में संचालित भूत बंगला का जंहा अंधेरे और डरावने आवाज का फायदा उठाते हुए युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। भुत बंगला में अंदर जाते ही अंधेरा छा जाता है। लाइटिंग और साउंड सिस्टम से डरावनी आवाज निकाली जाती है। रोमांच के लिए बच्चे व हर वर्ग के लोग टिकट कटा कर अंदर जाते हैं। रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने के बाद 21 साल की एक युवती अपनी छोटी बहन के साथ शाम को घूमने माल गई थी। जैसे ही दोनों बहनों ने टिकट कटाया। वहां मौजूद कर्मचारी हसन उन्हें एंट्री दिलाने अपने साथ ले गया। बताया जा रहा कि हसन के साथ उसका एक दोस्त भी था। युवतियां जैसे ही अंदर प्रवेश की, दोनों युवक उनके साथ अभद्रता करने लगे। इसका युवतियों ने विरोध किया, पर युवकों ने सारी हदें पार करते हुए अश्लील हरकतें करने लगे। पहले बड़ी बहन के साथ छेड़छाड़ की गई और वह बीच बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी शिकार बनाया। अंदर काफी शोर होने की वजह से उनकी आवाज बाहर तक नहीं पहुंच सकी और आरोपित मनमानी करते रहे। किसी तरह युवतियां बाहर निकली और इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसकी रिपोर्ट सीएसईबी पुलिस चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपतों के खिलाफ धारा 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -