*सड़क मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी का नया कारनामा*

Must Read

कोरबा / करतला – मरम्मत के नाम पर पीडब्ल्यूडी का नया कारनामा यूं तो पीडब्ल्यूडी विभाग नए नए कारनामों की वजह से सुर्खियों में रहती है वर्तमान का मामला

रामपुर नोन बिर्रा सड़क मार्ग से जुड़ा है गौरतलब हो कि रामपुर से नोन बिर्रा तक की सड़क अत्यंत दयनीय हालत में है जगह जगह से उखड़ी हुई तो कहीं किनारे फटा हुआ है ।

डामर सड़कें है परंतु जहां जहां कटी हुई है वहां मिट्टी पाटी जा रही है आश्चर्य होता है डामरीकरण के बाद बीच सड़कों में मिट्टी पाटना सड़क निर्माण की कौन सी इंजीनियरिंग कला है? दूसरी तरफ पूरा रामपुर नोन बिर्रा मार्ग अत्यंत संकरा है एक चार पहिया वाहन आ जाए तो नीचे उतारना पड़ जाता है ।कुछ दिनो से पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रोड किनारे मुरूम पाटने की जगह किनारे के मिट्टी और घासफूस को पाट कर बेतरतीब ढंग से सड़क को और खराब किया जा रहा है बारिश होने की वजह से सारा कीचड़ सड़क के बीच में आ रहा कोई साइड देने के लिए नीचे उतारना चाहे तो दुर्घटना की प्रबल संभावना है । मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री करने वाला विभाग अपने कारगुजारियो से हमेशा चर्चा में बना रहता है उसी की गवाही देता रामपुर नॉनबिरा मार्ग अपनी बदहाली पर बेबस है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -