Thursday, February 19, 2026

*धर्मान्तरण मुद्दे को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ता करेंगे जन प्रदर्शन-जिला मंत्री दीक्षित देवांगन*

Must Read

युवा बेरोजगारों को छल रही है प्रदेश सरकार- जिला मंत्री नरेन्द्र बिंझवार

प्रदेश सरकार को धर्मांतरण एवं बेरोजगारी के मुद्दों पर घेरने की तैयारी,

करतला मंडल में कार्यसमिति की प्रथम बैठक सम्पन्न ।

कोरबा/करतला:- भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल करतला की प्रथम कार्यसमिति बैठक करतला मंडल के सद्भावना भवन में संपन्न हुई, भाजयूमो जिला मंत्री दीक्षित देवांगन ने सब कार्यकर्ताओं में जोश भरा व मार्गदर्शन दिया , भाजयूमो जिला मंत्री नरेंद्र बिंझवार ने क्षेत्र में संगठन की संरचना एवं बूथ शक्ति केंद्र स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने युवा कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया,कार्यक्रम में धर्मांतरण का मुद्दा प्रमुख रहा जिस तरह से प्रदेश सहित जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में धर्मांतरण का विषय लगातार सामने आ रहा है इस विषय को भाजयुमो ने गंभीरतापूर्वक लेते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी करने सहित धर्मांतरण का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया है,साथ ही युवा बेरोजगारों के लिए आगामी तय कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई संगठन द्वारा आगामी 8 से 18 अगस्त तक युवा चौपाल लगाकर युवा बेरोजगारों से फॉर्म भराया जाएगा एवं जल्द ही उक्त फॉर्म के साथ भाजयुमो कलेक्टर कार्यालय का घेराव करते हुए युवा बेरोजगारों को भत्ता प्रदान करने ज्ञापन सौंपेगी।

मंडल कार्यसमिति की बैठक में अथिति स्वरूप प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष श्री नटवर शर्मा , जिला सोसल मीडिया प्रमुख़ श्री अरविंद पटेल ,श्री नीरज शर्मा जिला कार्यकारिणी सदस्य, श्री त्रिभुवन प्रजापति(भाजयुमो अध्यक्ष),एवं बहुतायत संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण उपस्तिथ थे|

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत

कोरबा कुसमुंडा मार्ग पर हुआ हादसा, तेज ट्रेलर की चपेट में आने से रिटायर्ड SECL कर्मी की हुई मौत नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -