नमस्ते कोरबा :-: शहर में इन दिनों बेजा कब्जा करने की लोगों में होड़ सी मची हुई है, सरकारी जमीनों की बंदरबांट करने में हर कोई आतुर है जिसके लिए हरे भरे पेड़ों की भी बलि दी जा रही है,ताजा मामला विवेकानंद उद्यान के आगे मानस नगर का है जहां नगर निगम द्वारा स्कूल के लिए आरक्षित सरकारी जमीन पर लोगों की गिद्ध नजर पड़ी हुई है और उस पर बेतहाशा बेजा कब्जा शुरू कर दिया गया है, लोगों ने बताया कि जिनके मकान बने हुए हैं वह भी बेजा कब्जा कर उक्त जमीन को बेच रहा है और यहां पर खरीदी बिक्री जोरों पर है अगर शासन स्कूल या गार्डन बना दे तब जाकर यह कीमती जमीन बच सकती है,
पूर्व पार्षद मुकेश राठौर ने कहां की उनके द्वारा विगत कई वर्षों से शासन स्तर पर स्कूल के लिए पत्राचार किया जा रहा है लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रही है 5 वर्ष पूर्व इस जगह को कब्जा मुक्त कराया गया था लेकिन फिर से यहां वही स्थिति निर्मित हो गई है,
नमस्ते कोरबा के लिए कमलेश तिवारी









