गोबरा-नवापारा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार युवक को कुचला, युवक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत

Must Read

आज सुबह लगभग 11 बजे गोबरा नवापारा-राजिम मुख्य मार्ग पर स्थित इंदिरा मार्किट जाने वाले चौराहे पर एक अज्ञात चारपहिया वाहन ने सामने जा रहे साइकिल सवार युवक को कुचल दिया और मौके से राजिम की ओर फरार हो गया, दुर्घटना में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, दुर्घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठी हो गई,दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस मौके पर पहुँच गई और भीड़ को नियंत्रित करते हुए लाश को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थित मरचुरी भिजवाया गया हैं, प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक नगर के ही वार्ड क्रमांक 04 के कोढ़ीपारा का निवासी था जिसकी पहचान राजेश देवांगन के रूप में की गई हैं,मृतक युवक नगर के ही श्याम जी राइस मिल में कार्यरत था और काम से छुट्टी होने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था।घटना के बाद नगरवासियों में आक्रोश व्याप्त है। वही राजिम पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई हैं

गरियाबंद से दीपक गर्ग की रिपोर्ट

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में कैद

18 पहियों तले कुचली जिंदगी, सड़क किनारे की बदहाली पर कौन लेगा जिम्मेदारी? उरगा में दर्दनाक हादसा CCTV में...

More Articles Like This

- Advertisement -