*10 का मुर्गा खाओगे ऐसे ही सड़क पाओगे इन नारों के साथ किया जा रहा है सड़क के लिए अनोखा प्रदर्शन*

Must Read
नमस्ते कोरबा :-: कोरबा के हृदय स्थल कहीं जाने वाली घंटाघर से महाराणा प्रताप चौक तक खस्ताहाल हो चुके सड़क पर गाजे-बाजे के साथ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, जिससे कि प्रशासन का ध्यान आकृष्ट हो सके और शहर की जनता के लिए एक अच्छी सड़क का निर्माण कराया जा सके. विडंबना यह है कि तमाम जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी अपने आवागमन के लिए इस मार्ग का उपयोग करते हैं लेकिन लग्जरी गाड़ियों पर बैठे होने की वजह से उन्हें सड़क की दुर्दशा नहीं दिखाई दे रही , शहर के 2 बड़े कॉलेज एवं स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की आदम कद प्रतिमा के साथ बना हुआ गार्डन भी इसी सड़क पर स्थित है जिस पर हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है,
समाज के कुछ जागरूक युवकों के द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन की चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। वही सोशल मीडिया में लोगों के द्वारा शहर की खस्ताहाल सड़कों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही और लेटलतीफी को लेकर शहर सरकार के निर्वाचित महापौर, कोरबा विधान सभा क्षेत्र के विधायक एवं केबिनेट मंत्री सहित कलेक्टर कोरबा की खिंचाई भी की जा रही है।
- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,920SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव: कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान

क्षेत्रीय संस्कृति महोत्सव: कोरबा की खुशी पड़वार ने कत्थक नृत्य में जीता दूसरा स्थान नमस्ते कोरबा- सरस्वती शिशु मंदिर सीएसईबी...

More Articles Like This

- Advertisement -