*शिक्षा,स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास पहली प्राथमिकता कलेक्टर रानू साहू*

Must Read

नमस्ते कोरबा :-: कोरबा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शहरी क्षेत्रों में मानिकपुर पोखरी सहित अशोक वाटिका को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से प्राथमिकताएं तय की जाती है। कोरबा अपने आप में एक मिनी भारत है यहां विकास की असीम संभावनाएं हंै।

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती रानू साहू शुक्रवार को कोरबा प्रेस क्लब तिलक भवन में प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में पत्रकारों से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि कोरबा जिला अपने आप में एक मिनी भारत है जहां शहर और गांव का अलग-अलग स्वरूप है। स्वरूप के हिसाब से विकास की प्राथमिकताएं तय की जाती है। कोरोना के कारण दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसपोर्ट बंद को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कैम्प प्रतिमाह लगाया जाएगा। शिविर में दिल्ली और मुंबई के डॉक्टरों से भी सेवाएं ली जाएंगी। कार्यक्रम के तहत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम कोरबी में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था जिसमें 1500 मरीज देखे गए व 150 मरीजों को रेफर कर ईलाज किया जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि 2 महिने के कार्यकाल में दूरस्थ अंचलों में जाकर वहां की समस्याओं को जाना है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महिला आरक्षण : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले अधूरा कानून देश और महिलाओं दोनों के साथ अन्याय 

महिला आरक्षण : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले अधूरा कानून देश और महिलाओं दोनों के साथ अन्याय नमस्ते कोरबा :-...

More Articles Like This

- Advertisement -