Friday, February 20, 2026

*अवैध मादक पदार्थ पर रामपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही 1 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त*

Must Read
नमस्ते कोरबा :: जिले में सभी प्रकार के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा सभी थाना /चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में आज दिनांक को रामपुर चौकी मैं मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर एक स्कॉर्पियो वाहन CG04 JF 5610 मैं गांजा परिवहन जांजगीर से रिसदी चौक होते हुए पेंड्रा किया जा रहा था. मुखबिर सूचना को उच्च अधिकारियों से अवगत कराने पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर,नगर पुलिस अधीक्षक योगेश साहू द्वारा तत्काल घेराबंदी कर त्वरित कार्यवाही करने का निर्देशन दिया गया,कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर स्कॉर्पियो वाहन की जांच करने पर 1 क्विंटल से अधिक का मादक पदार्थ गांजा जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए जिसे आरोपी कन्हैया लाल यादव पिता संतराम यादव को गिरफ्तार किया गया उक्त आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ करने पर लगभग 2 वर्ष पूर्व रायगढ़ जिला के सरिया थाना में एनडीपीएस के प्रकरण में जेल जाना स्वीकार कर लिया रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी मयंक मिश्रा ने बताया कि भविष्य में भी कोरबा जिला में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही जारी रहेगी,

नमस्ते कोरबा के लिए निखिल शर्मा

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,550SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*केशव भाई मेहता की निर्भीक पत्रकारिता आज भी हम सबकी प्रेरणा – गोपाल मोदी*

*केशव भाई मेहता की निर्भीक पत्रकारिता आज भी हम सबकी प्रेरणा - गोपाल मोदी* *स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट...

More Articles Like This

- Advertisement -