कोरबा कुदमुरा के जंगल में टाइगर की संभावित दस्तक! संदिग्ध पदचिह्न मिलने से बढ़ी हलचल

Must Read

कोरबा कुदमुरा के जंगल में टाइगर की संभावित दस्तक! संदिग्ध पदचिह्न मिलने से बढ़ी हलचल

नमस्ते कोरबा :- कुदमुरा के जंगलों में टाइगर की मौजूदगी की आशंका ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। कलमीटिकरा गांव के पास जंगल में मिले संदिग्ध पदचिह्नों के बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पदचिह्न बाघ के होने की आशंका को देखते हुए विभाग ने इलाके में तीन ट्रैप कैमरे लगाए हैं। वहीं, आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

मामला कोरबा वन मंडल के कुदमुरा वन परिक्षेत्र का है। कलमीटिकरा गांव के नजदीक जंगल में मिले फुटप्रिंट की सूचना के बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पदचिह्नों को लेकर टाइगर की मौजूदगी की चर्चा जरूर तेज है, लेकिन वन विभाग अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचा है। अधिकारियों का कहना है कि फुटप्रिंट किस वन्यजीव के हैं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। बाघ होने की पुष्टि केवल पदचिह्नों के आधार पर नहीं की जा सकती।

कैमरों में कैद होगी जंगल की हलचल

संभावित मूवमेंट वाले क्षेत्र में तीन ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए जंगल में वन्यजीवों की आवाजाही पर नजर रखी जा रही है। कैमरों में बाघ की तस्वीर या वीडियो मिलने के बाद ही उसकी मौजूदगी की पुष्टि हो सकेगी। तब तक वन विभाग की टीम इलाके में लगातार निगरानी बनाए हुए है।

ग्रामीणों को किया गया सतर्क

बाघ की संभावित मौजूदगी को देखते हुए आसपास के गांवों में मुनादी कराई गई है। ग्रामीणों को जंगल में अकेले नहीं जाने, अनावश्यक रूप से जंगल के भीतर प्रवेश नहीं करने और किसी वन्यजीव की हलचल दिखने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

फिलहाल कुदमुरा के जंगलों में तीन ट्रैप कैमरों की निगाहें टिकी हैं। पदचिह्नों का रहस्य कैमरों में कैद होने वाली तस्वीरों से ही खुलेगा। तब तक बाघ की मौजूदगी एक आशंका है आधिकारिक पुष्टि नहीं।

Read more :- खबर विशेष : पुण्य कमाने की चाह में वन्यजीवों को इंसानों का मोहताज न बनाएं,सड़क किनारे बंदरों को भोजन कराने की बढ़ती आदत बदल रही उनका व्यवहार, दया के नाम पर प्रकृति के नियमों से न करें खिलवाड़

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो के पहिए खोल ले गए चोर,दूसरा खोलते वक्त पुलिस पहुंची तो भागे नकाबपोश

घर के सामने खड़ी स्कॉर्पियो के पहिए खोल ले गए चोर,दूसरा खोलते वक्त पुलिस पहुंची तो भागे नकाबपोश नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -