कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

Must Read

कोरबा के विभिन्न क्षेत्र में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रमों में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने गोवर्धन पूजा कर दर्शन लाभ लिया

नमस्ते कोरबा : दर्री क्षेत्र में अग्रवाल समाज के द्वारा आयोजित अन्नकूट पर्व को श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। साडा कॉलोनी जमनीपाली के अग्रसेन भवन में आयोजित अन्नकूट पर्व के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अनाज से बने पर्वत, भगवान श्री कृष्ण और अग्रसेन जी महाराज के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना किया।

इस अवसर पर 56 प्रकार के शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों का भोग लगाया गया और अनाज से बनी पर्वत का झांकी बनाया गया जिसे देखने अग्रवाल समाज के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

पूर्व मंत्री जयसिंह ने कोरबावासियों के लिए सुख-समृद्धि, धन-वैभव, प्रगति, ऐश्वर्य, उन्नति तथा दीर्घायु होने की कामना की और कहा कि अन्नकूट का यह पावन पर्व समाज में एकता, प्रकृति के प्रति आभार, गौवंश के संरक्षण और अनाज की बर्बादी न करने का एक बड़ा संदेश बताता है।

कार्यक्रम के शुरुआत में अग्रवाल सभा के संरक्षक प्रेमकुमार अग्रवाल ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया, सचिव मनोज अग्रवाल ने कनबेरी गौधाम के अध्यक्ष जयंत अग्रवाल को, उपाध्यक्ष प्रेम सुमेधा ने अग्रसेन शिक्षण समिति के उपाध्यक्ष मुकेश गोयल को, उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने पिंटू अग्रवाल को, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल ने पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, डॉ0 आर. सी. पांडेय, राजेंद्र तिवारी, बी.एम. दुबे सहित अन्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान आशीर्वाद समारोह और शोक सभा का विशेष सत्र रखा गया था जिसे उपस्थित जनों ने जमकर सराहना की।

इस दौरान श्री कृष्ण लीला पर आधारित भजन एवं नृत्य का सांस्कृतिक कार्यक्रम और अनेकों मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया था।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता पालीवाल, सचिव मंजू अग्रवाल, संरक्षक सत्यभामा देवी अग्रवाल, मरवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी आशीष अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अग्रवाल सभा के सचिव मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष बैजनाथ अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विकास अग्रवाल विनोद अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, दयानंद गुप्ता, गोविंद रामजी, दिलीप अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, बैद्यनाथ महेश्वरी, सीताराम अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, संजीव पोद्दार, विजय अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, गिरधारी लालजी, रोशन अग्रवाल, रवि अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अर्जुन सिंघानिया, गोविंद अग्रवाल, ऋषि कुमार, राधेश्याम शर्मा, कमल मित्तल, अजय अग्रवाल, द्वारका शर्मा, रविशंकर गोयल, मुरारी लालजी, सोहन अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, बिहारी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, घनश्याम अग्रवाल, चंद्रप्रकाश, अंजन कुमार, रामजीवन, शिव अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष अग्रवाल ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार संगीता पालीवाल ने व्यक्त किया।

Read more :- खबर विशेष : पुण्य कमाने की चाह में वन्यजीवों को इंसानों का मोहताज न बनाएं,सड़क किनारे बंदरों को भोजन कराने की बढ़ती आदत बदल रही उनका व्यवहार, दया के नाम पर प्रकृति के नियमों से न करें खिलवाड़

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,940SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कटघोरा में MJM हॉस्पिटल का शुभारंभ आज, अब एक छत के नीचे मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी इलाज की सुविधा

कटघोरा में MJM हॉस्पिटल का शुभारंभ आज, अब एक छत के नीचे मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी इलाज की सुविधा 11 नवंबर को...

More Articles Like This

- Advertisement -