*घंटाघर सियान सदन के पास अमृत मिशन और ‘कैच द रेन’ के बोर्ड बदहाल, तस्वीरों के पास गंदगी और जूते भी**आप भी देखें यह वीडियो*
नमस्ते कोरबा :- सरकारी योजनाओं के प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग अब बदहाली और उपेक्षा की तस्वीर बन गए हैं। घंटाघर स्थित सियान सदन के पास अमृत मिशन और ‘कैच द रेन’ अभियान के प्रचार बोर्डों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री और जनप्रतिनिधियों की तस्वीरों पर रंग पोतकर चेहरे विकृत कर दिए गए हैं।
तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ यहीं तक सीमित नहीं है। बोर्ड के आसपास गंदगी पसरी है और तस्वीरों के पास जूते भी रखे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद रंग हटाने की कोशिश जरूर की गई, लेकिन सरकारी प्रचार सामग्री की दुर्दशा ने नगर निगम की निगरानी और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक धन से लगाए गए बोर्डों की यह स्थिति बताती है कि प्रचार के बाद उनकी देखरेख को लेकर कितनी गंभीरता बरती जा रही है।
कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर दर्दनाक हादसा,भालू मोड़ पर ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार, मौके पर मौत










