कोरबा में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं! आधी रात शिवालय की दानपेटी तोड़ ले गए चोर,निहारिका की साडा कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Must Read

कोरबा में अब मंदिर भी सुरक्षित नहीं! आधी रात शिवालय की दानपेटी तोड़ ले गए चोर,निहारिका की साडा कॉलोनी स्थित श्री शिव मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

नमस्ते कोरबा :- शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब भगवान के दरबार भी उनके निशाने से सुरक्षित नहीं हैं। सिविल लाइन क्षेत्र के निहारिका स्थित साडा कॉलोनी के नगर निगम आवासीय परिसर में चोर ने आधी रात को श्री शिव मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़कर नकदी पार कर दी। वारदात रात 12 बजकर 13 मिनट पर हुई और मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की करतूत कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार रात में मंदिर के पट बंद होने के बाद परिसर में सन्नाटा था। इसी का फायदा उठाकर एक अज्ञात व्यक्ति मंदिर में दाखिल हुआ और दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी दान राशि लेकर फरार हो गया। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने दानपेटी का टूटा ताला देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों और मंदिर समिति के सदस्यों को सूचना दी गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर रात 12:13 बजे एक व्यक्ति दानपेटी का ताला तोड़ते हुए नजर आया।

पॉश कॉलोनी में बेखौफ वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने शहर के पॉश आवासीय इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साडा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में नगर निगम के अधिकारियों के साथ न्यायिक अधिकारी, बैंककर्मी और विभिन्न शासकीय विभागों के कर्मचारी निवास करते हैं। इसके बावजूद आवासीय परिसर के बीच स्थित मंदिर में आधी रात को बेखौफ चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत बयां करता है।

श्रद्धालुओं में नाराजगी, गश्त बढ़ाने की मांग

मंदिर में चोरी की घटना से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जब चोर आवासीय परिसर के भीतर स्थित मंदिर को निशाना बनाने से नहीं डर रहे, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। घटना की शिकायत स्थानीय थाने में दी गई है। कॉलोनीवासियों ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Read more :- ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल का

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,930SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल का

 ऑपरेशन के 3 महीने बाद भी दर्द से कराह रही महिला, कल्चर रिपोर्ट पर उठे सवाल,मामला कोरबा के शिवाय...

More Articles Like This

- Advertisement -