Korba breaking – घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए क्या कहा पूरे मामले में CSP कोरबा ने

Must Read

Korba breaking – घर से सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली,देखिए क्या कहा पूरे मामले में CSP कोरबा ने

नमस्ते कोरबा। घर से महज कुछ सामान लेने निकली सात साल की मासूम चार दिन बाद जंगल में मृत मिली। जिस बच्ची को परिजन हर संभावित जगह तलाश रहे थे, उसका शव करीम पोल्ट्री फार्म के पास जंगल में नाले के किनारे मिला। मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे रजगामार क्षेत्र को झकझोर दिया है। शुरुआती जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। घटनास्थल से मिले कुछ अहम दस्तावेजों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

राशन दुकान जाने निकली, फिर नहीं लौटी

जानकारी के मुताबिक, बच्ची 19 अक्टूबर को दोपहर करीब 1:30 बजे घरेलू सामान लेने के लिए पास की राशन दुकान जाने निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। दिन बीतते गए, लेकिन मासूम का कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार चौथे दिन करीम पोल्ट्री फार्म से करीब 300 मीटर दूर जंगल में नाले के किनारे उसका शव बरामद हुआ। बच्ची के चाचा ने सबसे पहले शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गले पर चोट के निशान, हत्या की पुष्टि

शव मिलने की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मुताबिक बच्ची की हत्या की गई है। शुरुआती जानकारी में उसके गले पर चोट के निशान मिलने की बात सामने आई है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह और वारदात के घटनाक्रम का पता लगाने में जुटी है,

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मामले में बच्ची के साथ यौन अपराध की आशंका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

मासूम की मौत से क्षेत्र में आक्रोश

बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस मासूम के सुरक्षित लौटने की उम्मीद में परिवार इंतजार कर रहा था, उसकी मौत की खबर ने सभी को स्तब्ध कर दिया। रजगामार क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। अब पुलिस जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि मासूम की जान किसने और किन परिस्थितियों में ली।

Read more ,-,, महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,870SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल

महानवमी पर चैतुरगढ़ में भव्य भंडारा, विजयादशमी पर रावण दहन में शामिल हुए जयसिंह अग्रवाल **शांति देवी मेमोरियल के आयोजन...

More Articles Like This

- Advertisement -