नवरात्रि पर्व के सप्तमी पर पूर्वमंत्री जय सिंह अग्रवाल ने किए मां दुर्गा के दर्शन, मांगी क्षेत्र की खुशहाली
नमस्ते कोरबा :- शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कोरबा शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस दौरान जय सिंह अग्रवाल भिलाई खुर्द, सीतामणी चौक, पुराना बस स्टैंड, श्रीराम दरबार डीडीएम रोड, आर.पी. नगर फेस-1, एम.पी. नगर और शिवाजी नगर स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे, हर परिवार में सुख-शांति का वास हो और प्रत्येक व्यक्ति स्वस्थ एवं प्रसन्न रहे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के जीवन में निरंतर उन्नति और खुशहाली की कामना भी की। नवरात्रि के दौरान शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना कर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।










