“महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा, चेन लूटने की कोशिश नाकाम”

Must Read

“महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा, चेन लूटने की कोशिश नाकाम”

नमस्ते कोरबा : महाराणा प्रताप नगर के मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम चेन स्नेचिंग की कोशिश से हड़कंप मच गया। पल्सर सवार दो युवकों ने टहलने निकली महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन लूटने का प्रयास किया लेकिन साथ चल रही महिला की सतर्कता से बदमाशों की कोशिश नाकाम हो गई। चेन टूटकर महिला के हाथ में आ गई और दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

शिवाजी नगर निवासी महिला शाम के समय अपनी परिचित महिला के साथ महाराणा प्रताप नगर के मुख्य मार्ग पर टहल रही थी। इसी दौरान पीछे से पल्सर बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और अचानक महिला के गले पर झपट्टा मारा। झपट्टा इतना तेज था कि महिला के गले और हाथ में चोट आ गई। इसी बीच साथ चल रही महिला ने टूटे हुए चेन के हिस्से को अपने हाथ में कसकर पकड़ लिया। चेन हाथ नहीं लगने पर दोनों बदमाश बाइक से फरार हो गए।

सीसीटीवी में तलाशे जा रहे बदमाश

घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी और सीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। बाइक और आरोपियों की पहचान के लिए फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

नवरात्रि से पहले बढ़ी सतर्कता की जरूरत

नवरात्रि के दौरान बाजारों और प्रमुख मार्गों पर भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में महिलाओं और राहगीरों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गहने पहनकर निकलते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Read more : गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल

गरीबों के आशियाने और रोज़गार की कीमत पर नहीं होगा विकास : जयसिंह अग्रवाल नमस्ते कोरबा। बजरंग चौक–परसाभाठा मार्ग के...

More Articles Like This

- Advertisement -