जाम के जंजाल से शहर को राहत,सड़क-पुल के काम होंगे तेज देखिए क्या कहा कलेक्टर कोरबा ने

Must Read

जाम के जंजाल से शहर को राहत,सड़क-पुल के काम होंगे तेज देखिए क्या कहा कलेक्टर कोरबा ने

नमस्ते कोरबा :- शहर में जाम और बदहाल सड़कों से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। जिला प्रशासन ने सड़क और पुल से जुड़े स्वीकृत कार्यों को गति देने की कवायद शुरू कर दी है। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निर्माण एजेंसियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

सोनालिया पुल से नहर मार्ग तक दोनों ओर रिटर्निंग वॉल का काम जल्द पूरा होगा। वहीं सोनालिया पुल से अग्रसेन चौक के समीप वैकल्पिक पुल और सड़क निर्माण को खनिज न्यास मद से मंजूरी मिल गई है। इससे शहर में यातायात के दबाव को कम करने की उम्मीद है।

बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए नगर निगम को निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण का काम भी आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन इलाकों में रोजाना जाम लग रहा है वहां नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस की संयुक्त टीम यातायात व्यवस्था संभालेगी।

सड़क पर पार्किंग पर लगाम, मल्टीलेवल पार्किंग पर जोर

शहर की पार्किंग समस्या को लेकर भी प्रशासन ने कदम बढ़ाया है। मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब लोगों को सड़क किनारे वाहन खड़ा करने के बजाय मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

कलेक्टर की अपील शहर को व्यवस्थित रखने में सहयोग करें

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शहर सभी का है, इसलिए इसे व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखने में जिला प्रशासन और नगर निगम का सहयोग करें। उन्होंने नागरिकों से अवैध पार्किंग से बचने और निर्धारित पार्किंग स्थल विशेषकर मल्टीलेवल पार्किंग का उपयोग करने की अपील की।

Read more :- सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,830SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह अग्रवाल

सड़क निर्माण में गरीबों के आशियाने न उजाड़े जाएं, जरुरत हो तो बालको की बाउंड्री पीछे खिसकाई जाए- जयसिंह...

More Articles Like This

- Advertisement -