कोरबा प्रवास के बीच भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निवास पर पहुंचे अरुण साव,सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Must Read

कोरबा प्रवास के बीच भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निवास पर पहुंचे अरुण साव,सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

नमस्ते कोरबा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के कोरबा प्रवास के दौरान राजनीतिक मेलजोल का खास नजारा देखने को मिला। व्यस्त कार्यक्रम के बीच साव नगर निगम के एमआईसी सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निज निवास पहुंचे। यहां अग्रवाल और उनके परिजनों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

साव ने परिवार के साथ आत्मीय मुलाकात की और दोपहर का भोजन भी किया। इस दौरान संगठन एवं स्थानीय गतिविधियों को लेकर अनौपचारिक चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री का स्थानीय भाजपा नेता के घर पहुंचना कोरबा के राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, दिव्यानंद अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB से की चर्चा”

“CPCB की अनुमति के बिना लोतलोता में पाइपलाइन कैसे बिछाई जा रही है? जयसिंह अग्रवाल ने ADM और CE-CSEB...

More Articles Like This

- Advertisement -