तीज की रात आसमान में सजा शिव-पार्वती का श्रृंगार!चांद की पतली मुस्कान के ऊपर चमका शुक्र, अद्भुत नजारे ने मोहा शहर,अगर आपने नहीं देखा तो देखें इस वीडियो में

Must Read

तीज की रात आसमान में सजा शिव-पार्वती का श्रृंगार!चांद की पतली मुस्कान के ऊपर चमका शुक्र, अद्भुत नजारे ने मोहा शहर,अगर आपने नहीं देखा तो देखें इस वीडियो में

नमस्ते कोरबा :- सोमवार की शाम आसमान में खगोलीय रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिला। एक ओर सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के साथ हरितालिका तीज का कठिन निर्जला व्रत रखा वहीं दूसरी ओर घर-घर में विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की स्थापना के साथ गणेशोत्सव का शुभारंभ हुआ। शाम ढलते ही आसमान में दिखाई दिए अद्भुत नजारे ने इस दिन की खुशियों में चार चांद लगा दिए।

सूर्यास्त के बाद आसमान में हंसिए के आकार का पतला चंद्रमा नजर आया। इसके ठीक ऊपर चमकता हुआ शुक्र ग्रह ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो आकाश में चंद्रमा के साथ कोई चमकीला आभूषण सजा दिया गया हो। इस मनमोहक दृश्य ने लोगों को कुछ देर के लिए आसमान की ओर टकटकी लगाने पर मजबूर कर दिया।

हरितालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने वाली महिलाओं ने इस दृश्य को बेहद शुभ माना। कई श्रद्धालुओं ने चंद्रमा और शुक्र की इस नजदीकी को शिव-पार्वती के आशीर्वाद से जोड़कर देखा। वहीं गणेश उत्सव के पहले दिन आसमान में दिखे इस खूबसूरत संयोग को लोगों ने प्रकृति का मंगलकारी उपहार बताया,

खगोल विज्ञान के अनुसार चंद्रमा और शुक्र की यह नजदीकी एक दुर्लभ खगोलीय घटना से जुड़ी थी जिसे लूनर ऑकल्टेशन ऑफ वीनस कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा शुक्र के बेहद करीब दिखाई देता है और कुछ क्षेत्रों में शुक्र चंद्रमा के पीछे से गुजरता हुआ नजर आ सकता है। चंद्रमा का पतला चमकीला हिस्सा इस दृश्य को और भी खूबसूरत बना रहा था।

शहर से लेकर गांव तक लोगों ने घरों की छतों मंदिर परिसरों और खुले स्थानों से इस नजारे को निहारा। मोबाइल कैमरों में कैद हुई चंद्रमा और शुक्र की तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर भी छाने लगीं। आस्था, उत्सव और खगोल विज्ञान तीनों का यह संगम लंबे समय तक लोगों की यादों में बना रहेगा।

Read more :- बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -