बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

Must Read

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

नमस्ते कोरबा :- बुधवारी बाजार वाले मुख्य मार्ग से गुजर रहे हैं तो जरा संभलकर चलिए। सड़क के आधे से अधिक हिस्से पर कहीं बेतरतीब खड़े वाहन तो कहीं फल ठेलों और दुकानदारों का कब्जा है। बची-खुची सड़क पर डिवाइडर निर्माण का काम चल रहा है। ऐसे में राहगीरों और वाहन चालकों के लिए सुरक्षित रास्ता निकालना किसी चुनौती से कम नहीं है।

बाजार क्षेत्र में सुबह से देर शाम तक भारी आवाजाही रहती है। सड़क किनारे वाहनों की कतार और फल ठेलों के फैलाव के कारण मार्ग लगातार संकरा होता जा रहा है। स्थिति यह है कि आम आदमी को अपने वाहन निकालने के लिए कई बार सामने से आने वाले वाहनों के बीच से रास्ता तलाशना पड़ता है। पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों के लिए भी खतरा बना हुआ है।

कुछ दिन कार्रवाई फिर अधिकारी सुस्त

अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग को लेकर निगम ने कुछ दिनों तक कार्रवाई की थी। उस दौरान सड़क काफी हद तक खाली नजर आई, लेकिन कार्रवाई थमते ही स्थिति फिर पुराने ढर्रे पर लौट आई। अब सड़क पर दोबारा कब्जा बढ़ने लगा है और जिम्मेदार अधिकारी भी मानो कार्रवाई के बाद सुस्त पड़ गए हैं।

डिवाइडर निर्माण के बीच बढ़ी परेशानी

मुख्य मार्ग पर डिवाइडर का काम चलने से फिलहाल सड़क की चौड़ाई और कम हो गई है। एक ओर निर्माण कार्य और दूसरी ओर सड़क पर खड़े वाहन व फल ठेले इन दोनों के बीच से वाहनों का निकलना जोखिम भरा हो गया है। थोड़ी सी चूक हुई तो टक्कर या बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता। सवाल यह है कि निगम की कार्रवाई सिर्फ कुछ दिनों तक ही क्यों? जब तक बाजार मार्ग से अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग पूरी तरह नहीं हटाई जाती, तब तक इस व्यस्त सड़क पर हादसे का खतरा बना रहेगा

Read more :- संडे स्पेशल : कक्षा में पहुंचे सभापति सवालों से परखी बच्चों की प्रतिभा ‘सभापति की पाठशाला’ में चमके चार सितारे,शील्ड-सर्टिफिकेट से सम्मान

दिव्यांग आदिवासी युवक का मिट्टी का घर भरभराकर ढहा,परिवार पड़ोसी के घर रहने मजबूर,बारिश ने छीना आशियाना, अब मदद की आस

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

दिव्यांग आदिवासी युवक का मिट्टी का घर भरभराकर ढहा,परिवार पड़ोसी के घर रहने मजबूर,बारिश ने छीना आशियाना, अब मदद की आस

दिव्यांग आदिवासी युवक का मिट्टी का घर भरभराकर ढहा,परिवार पड़ोसी के घर रहने मजबूर,बारिश ने छीना आशियाना, अब मदद...

More Articles Like This

- Advertisement -