सुभाष चौक से घंटाघर तक बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, दुकानों के बाहर सामान और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से पैदल चलना भी दुश्वार

Must Read

सुभाष चौक से घंटाघर तक बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, दुकानों के बाहर सामान और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से पैदल चलना भी दुश्वार

नमस्ते कोरबा। राखी के त्योहार को लेकर बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ते ही सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक की ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतर गई है। नगर निगम और पुलिस प्रशासन की कड़ाई के बाद जैसे ही निगरानी ढीली पड़ी, सड़क पर वही पुराने हालात लौट आए। बाजार में भीड़ है सड़क पर वाहन खड़े हैं और दुकानों के बाहर पार्किंग की जगह तक सामान फैला हुआ है। ऐसे में पैदल राहगीरों के लिए भी निकलना मुश्किल हो गया है।

त्योहार के चलते बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। इसके बावजूद मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए जिम्मेदार अमला नजर नहीं आ रहा। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े दोपहिया और चारपहिया वाहनों ने सड़क को और संकरा कर दिया है। कई दुकानों का सामान सड़क और पार्किंग क्षेत्र तक फैलने से लोगों को मजबूरी में वाहनों के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।

**चार दिन की कड़ाई का असर भी गायब**

कुछ दिन पहले पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई से मुख्य मार्ग पर व्यवस्था सुधरी थी। सड़क किनारे खड़े वाहनों और दुकानों के बाहर फैले सामान पर कार्रवाई के बाद लोगों को राहत मिली थी, लेकिन कार्रवाई थमते ही हालात फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए। इससे सवाल उठ रहा है कि त्योहारों के दौरान व्यवस्था सुधारने के लिए क्या सिर्फ कुछ दिनों की कार्रवाई ही काफी है?

**आगे त्योहारों की भीड़, अभी से संभलना जरूरी**

आगामी दिनों में गणेशोत्सव समेत कई त्योहारों का सिलसिला शुरू होने वाला है। ऐसे में बाजार में भीड़ और बढ़ेगी। यदि अभी से पार्किंग, अतिक्रमण और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ठोस इंतजाम नहीं किए गए तो आने वाले दिनों में जाम की समस्या और गंभीर हो सकती है।

Read more :- दंतेल हाथी ने रोका डीजल टैंकर, चालक-परिचालक ने कूदकर बचाई जान,कटघोरा वन मंडल के नेशनल हाईवे पर आधे घंटे तक मचा हड़कंप

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,850SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस अध्यक्ष ने लगाए पुलिस पर...

Korba breaking : कांग्रेस कार्यालय में भाजपा के प्रदर्शन के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने जमकर हुई नारेबाजी,कांग्रेस...

More Articles Like This

- Advertisement -