छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा कोरबा में 29 अगस्त को भव्य प्रदेश स्तरीय भोजली रैली

Must Read

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा कोरबा में 29 अगस्त को भव्य प्रदेश स्तरीय भोजली रैली

नमस्ते कोरबा। छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकसंस्कृति और भोजली पर्व की परंपरा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 29 अगस्त को घंटाघर चौक में भव्य प्रदेश स्तरीय भोजली रैली एवं महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। संगठन के प्रदेश संयोजक दिलीप मिरी ने गुरुवार को तिलक भवन में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

दिलीप मिरी ने कहा कि भोजली केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की प्रकृति, आस्था, परंपरा और सामाजिक भाईचारे का प्रतीक है। भोजली से जुड़ी **मितान परंपरा** जाति-भेद से ऊपर उठकर मया, अपनापन और सौहार्द का संदेश देती है।

आयोजन में प्रदेशभर से लोक कलाकार शामिल होंगे। पारंपरिक लोकनृत्य, लोकसंगीत और सांस्कृतिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर भोजली कलश लेकर शामिल होंगी। मांदर और लोकगीतों की गूंज के बीच भोजली भेंट कर भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।

संगठन ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को भोजली, करमा, सुआ और पंथी जैसी लोकपरंपराओं से जोड़ना तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना है। पत्रकार वार्ता में अतुल दास महंत, उमा गोपाल, एलेक्जेन्डर टोप्पो, विमला ध्रुव, कन्हैया सुंदर समेत संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read more – सुभाष चौक से घंटाघर तक बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, दुकानों के बाहर सामान और सड़कों पर बेतरतीब पार्किंग से पैदल चलना भी दुश्वार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए बची बस संकरी राह

बुधवारी बाजार मार्ग पर जरा संभलकर! आधी सड़क पर गाड़ियों का कब्जा,बाकी पर डिवाइडर का काम राहगीरों के लिए...

More Articles Like This

- Advertisement -