खबर अपडेट – देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीनों युवक सुरक्षित बाहर निकाले गए
नमस्ते कोरबा :- देवपहरी जलप्रपात में अचानक जलस्तर बढ़ने से करीब 15 घंटे तक नदी के बीच टापू पर फंसे तीनों युवकों को मंगलवार सुबह करीब **8 बजे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।**
सोमवार शाम फोटो खींचने जलप्रपात के मध्य पहुंचे **धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी** पानी का बहाव अचानक बढ़ने से वहीं फंस गए थे। रातभर तीनों ने झरने के बीच सुरक्षित स्थान पर रहकर समय बिताया। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू नहीं हो सका।
सुबह पानी का बहाव कम होने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अभियान चलाकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद तीनों युवकों ने राहत की सांस ली।
Read more :- Korba breaking :देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन दोस्त,रातभर टापू पर बिताई,वीडियो कॉल से मांगी मदद,मौके पर रेस्क्यू टीम









