Korba breaking :देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन दोस्त,रातभर टापू पर बिताई,वीडियो कॉल से मांगी मदद,मौके पर रेस्क्यू टीम

Must Read

Korba breaking :देवपहरी जलप्रपात में फंसे तीन दोस्त,रातभर टापू पर बिताई,वीडियो कॉल से मांगी मदद,मौके पर रेस्क्यू टीम

नमस्ते कोरबा : देवपहरी जलप्रपात में अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से तीन युवक करीब 15 घंटे से नदी के बीच टापू पर फंसे हुए हैं। तीनों सोमवार शाम फोटो खींचने के लिए जलप्रपात के मध्य तक पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और वापसी का रास्ता डूब जाने से वे वहीं फंस गए।

फंसे युवकों की पहचान गुरमा श्यांग निवासी **धनेश्वर सारथी, घनश्याम महंत और सूरज सारथी** के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों ने रातभर झरने के बीच सुरक्षित स्थान पर दुबककर समय बिताया। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान चलाना संभव नहीं हो सका, तीनों युवकों ने वीडियो कॉल के जरिए रेस्क्यू टीम से संपर्क कर अपनी स्थिति की जानकारी दी। भूखे-प्यासे होने के कारण उनकी हालत खराब बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। टीम पानी का बहाव कम होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा। करीब 15 घंटे से नदी के बीच फंसे युवकों को लेकर परिजनों और स्थानीय लोगों में भी चिंता बनी हुई है। फिलहाल रेस्क्यू टीम की नजर जलस्तर और नदी के बहाव पर है।

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

श्री श्याम मंदिर में 4 से 6 सितंबर तक होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

 श्री श्याम मंदिर में 4 से 6 सितंबर तक होगा भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव नमस्ते कोरबा : श्री कृष्ण जन्माष्टमी के...

More Articles Like This

- Advertisement -