कटघोरा के कारखाना एरिया में दो कारों की भिड़ंत, अंधा मोड़ बना हादसों की वजह

Must Read

कटघोरा के कारखाना एरिया में दो कारों की भिड़ंत, अंधा मोड़ बना हादसों की वजह

नमस्ते कोरबा : नगर के कारखाना एरिया में सोमवार रात दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हालांकि, राहत की बात है कि हादसे में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कारखाना एरिया का यह **अंधा मोड़ लंबे समय से हादसों का कारण** बना हुआ है। मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देने के कारण अक्सर वाहन चालक अचानक आमने-सामने आ जाते हैं। इसके चलते यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं और लोगों में भय का माहौल है।

रहवासियों का कहना है कि इस स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। लोगों ने **नगर पालिका से तत्काल स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और यातायात संकेतक लगाने** की मांग की है। साथ ही रात के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था करने की भी गुहार लगाई गई है।

स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय दुर्घटना संभावित इस मोड़ पर समय रहते जरूरी कदम उठाने चाहिए। यदि जल्द सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो भविष्य में यहां बड़ा हादसा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Read more –बरबसपुर में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव रद्द होने पर ग्रामीण महिलाओं ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का जताया आभार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,840SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कोरबा में जंगली सूअरों का आतंक,भटगांव-परसाखोला के पास 12 से अधिक जंगली सूअर दिखे, किसानों की बढ़ी चिंता

कोरबा में जंगली सूअरों का आतंक,भटगांव-परसाखोला के पास 12 से अधिक जंगली सूअर दिखे, किसानों की बढ़ी चिंता नमस्ते कोरबा...

More Articles Like This

- Advertisement -