हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण के विरोध में जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन,सामाजिक भेदभाव के खिलाफ उठाई आवाज
नमस्ते कोरबा :- हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे की जनसभा के दौरान कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में शुक्रवार शाम कोरबा कांग्रेस के शहर एवं ग्रामीण से आए कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।
जिला शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से घंटाघर ओपन थिएटर तक पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में पदयात्रा निकालकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया और जातिगत मानसिकता व सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज बुलंद की।
जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जाति और सामाजिक पहचान के आधार पर किसी भी प्रकार का भेदभाव स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, भाईचारे और आपसी सम्मान की भावना को मजबूत करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सामाजिक भेदभाव के खिलाफ नारेबाजी की और ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा की।
प्रदर्शन के दौरान रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया, पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर, शहर अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण अध्यक्ष मनोज सिंह, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, श्याम सुंदर सोनी, सपना चौहान,अर्चना उपाध्याय,रवि चंदेल,मोहम्मद शाहिद, राकेश पंकज सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
Read more :- कोरबा में मूसलाधार बारिश,रुक-रुककर तेज बौछारों से जनजीवन प्रभावित

















