सावन सोमवार पर कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला हिंदू नारायणी सेना का प्रतिनिधिमंडल
नमस्ते कोरबा। सावन माह में प्रत्येक सोमवार को कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर हिंदू नारायणी सेना के प्रमुख अरविंद अग्रवाल एवं उनकी टीम ने कोरबा एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संगठन की ओर से आरोप लगाया गया कि सावन सोमवार के दौरान कनकीधाम जाने वाले मार्ग पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान करने, छेड़छाड़ और मारपीट जैसी घटनाएं किए जाने की शिकायतें सामने आती हैं। इसके अलावा तेज आवाज में डीजे बजाने, हुड़दंग करने तथा फटे साइलेंसर वाली गाड़ियों से माहौल खराब करने की शिकायत भी संगठन ने पुलिस के समक्ष रखी।
हिंदू नारायणी सेना ने पुलिस प्रशासन से ऐसे मामलों पर प्रभावी निगरानी रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल को एसपी ने आश्वासन दिया कि सावन सोमवार के दौरान कनकीधाम मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान हिंदू नारायणी सेना ने श्रद्धालुओं से भी अपील की कि वे सावन सोमवार के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा करें, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Read more:- हसदेव नदी के उफान के बीच तरदा गांव में पहुंचा 4.5 फीट का मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप









