कोरबी में कथित गौवध का मामला: घर से बड़ी मात्रा में मांस बरामद, दो युवक फरार

Must Read

कोरबी में कथित गौवध का मामला: घर से बड़ी मात्रा में मांस बरामद, दो युवक फरार

नमस्ते कोरबा : ग्राम कोरबी के छुईहापारा में कथित गौवध की सूचना से हड़कंप मच गया। बजरंग दल की सूचना पर हरदीबाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक घर की तलाशी ली, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा और पका हुआ कथित गौमांस बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस ने सामग्री जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हरदीबाजार पुलिस ने दर्ज की FIR, बरामद मांस का वैज्ञानिक परीक्षण कराया जा रहा

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम बजरंग दल कार्यकर्ताओं को छुईहापारा में गौवंश की हत्या कर मांस काटे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हरदीबाजार थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बताए गए घर की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान करीब 15 से 20 किलो कच्चा तथा 20 से 25 किलो पका हुआ मांस बरामद होने का दावा किया गया है। मौके पर मौजूद एक महिला से पूछताछ भी की गई। बरामद मांस की वास्तविक प्रकृति की पुष्टि के लिए वैज्ञानिक जांच कराई जा रही है।

दो युवक मौके से फरार

कार्रवाई के दौरान रोशन रोहिदास और पंकज रोहिदास के पीछे के रास्ते से खेत की ओर फरार होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। मामले में थाना हरदीबाजार पुलिस ने FIR दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जीवित गौवंश को दौड़ाकर मारने का भी आरोप

बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मामले से पहले कथित रूप से एक जीवित गौवंश को दौड़ाकर मारने की सूचना भी मिली थी। संगठन ने पुलिस से इस पहलू की भी गंभीरता से जांच करने और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की मांग की है।

बजरंग दल ने बरामद मांस का वैज्ञानिक परीक्षण, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जांच और वैज्ञानिक परीक्षण के बाद ही बरामद मांस की वास्तविक प्रकृति तथा पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Read more :- सावन सोमवार पर कनकीधाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर एसपी से मिला हिंदू नारायणी सेना का प्रतिनिधिमंडल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन

बालको कर रहा है क्षेत्र का चहुंमुखी विकास: लखन लाल देवांगन नमस्ते कोरबा : भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा...

More Articles Like This

- Advertisement -