स्मार्ट मीटर और बिजली दरों पर पूर्व मंत्री जयसिंह के सवाल, सरकार से मांगा जवाब

Must Read

स्मार्ट मीटर और बिजली दरों पर पूर्व मंत्री जयसिंह के सवाल, सरकार से मांगा जवाब

नमस्ते कोरबा :- बिजली दरों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटरों को लेकर कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता कर पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सरकार पर आम उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने दो बार बिजली दरें बढ़ाईं और दूसरी ओर कांग्रेस शासन में 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की मिल रही राहत भी बंद कर दी। इससे महंगाई के बीच आम परिवारों का घरेलू बजट और बिगड़ रहा है।

स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली और बिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटरों की तकनीकी और सामाजिक ऑडिट कराई जानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं के बीच बनी शंकाओं का समाधान हो सके। उन्होंने बिजली बिल की गणना और मीटर रीडिंग की व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने की मांग भी रखी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि मीटर रीडिंग में अनियमितताओं के कारण कई उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर भी राज्य सरकार को घेरा।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बिजली दरों में बढ़ोतरी वापस लेने स्मार्ट मीटरों की समीक्षा करने और 400 यूनिट तक आधे बिजली बिल की योजना बहाल करने की मांगों पर सरकार ने निर्णय नहीं लिया तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर प्रदेशभर में लोकतांत्रिक आंदोलन करेगी।

Read more :- ट्रेलरों ने थामा कोरबा-चांपा मार्ग,जाम में फंसे पूर्व मंत्री जयसिंह ने पूछा शहर रेंग रहा है,विधायक देवांगन जी कब होगा इस समस्या का समाधान

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक घंटा

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक...

More Articles Like This

- Advertisement -