राज ज्वेलर्स लूट कांड का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार, लड़की बनकर दिया था वारदात को अंजाम

Must Read

राज ज्वेलर्स लूट कांड का मास्टरमाइंड कर्नाटक से गिरफ्तार, लड़की बनकर दिया था वारदात को अंजाम

नमस्ते कोरबा :- छुरी स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज लूटकांड में कटघोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के फरार तीसरे और मुख्य साजिशकर्ता विष्णु राठिया को कर्नाटक से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथ ही इस बहुचर्चित डकैती कांड के तीनों आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतीश ठाकुर और एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में गठित टीम ने थाना प्रभारी एम.बी. पटेल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। पुलिस लंबे समय से फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि कोरबा जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम जिल्गा निवासी विष्णु राठिया ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पूरी डकैती की साजिश रची थी। वारदात के दिन वह लड़की के भेष में राज ज्वेलर्स पहुंचा, ताकि किसी को उस पर संदेह न हो। इसके बाद तीनों आरोपियों ने हथियारों के दम पर डकैती की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए।

इस मामले में पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विष्णु राठिया की तलाश जारी थी। जांच में यह भी पता चला कि तीनों आरोपी पहले जेल में साथ रह चुके थे, जहां उनकी दोस्ती हुई। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से डकैती की योजना बनाई।

पुलिस ने डकैती में लूटा गया सामान पहले ही धरमजयगढ़ क्षेत्र से बरामद कर लिया था। वहीं गिरफ्तारी से बचने के लिए विष्णु राठिया कर्नाटक के श्री सत्य साईं जिले के हिंदुपुर स्थित एक कंपनी में छिपकर काम कर रहा था। साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की गई, जिसके बाद कटघोरा पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे दबोच लिया।

आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 237/26 में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 61(2), 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई है। ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उसे कोरबा लाया गया है, जहां उससे डकैती से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

कटघोरा पुलिस की इस कार्रवाई को राज ज्वेलर्स डकैती कांड के खुलासे में बड़ी सफलता माना जा रहा है। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस चर्चित मामले की गुत्थी लगभग पूरी तरह सुलझ गई है।

Read more :- स्कूल बस की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत पर भड़का जनाक्रोश, मुआवजा और कार्रवाई तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,760SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

स्कूल बस की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत पर भड़का जनाक्रोश, मुआवजा और कार्रवाई तक नहीं होगा अंतिम संस्कार

स्कूल बस की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत पर भड़का जनाक्रोश, मुआवजा और कार्रवाई तक नहीं होगा अंतिम...

More Articles Like This

- Advertisement -