“पुलिस की नाक के नीचे चोरी! थाना परिसर में खड़े ट्रेलर का कांच तोड़ ले उड़े सामान,वीडियो वायरल”

Must Read

“पुलिस की नाक के नीचे चोरी! थाना परिसर में खड़े ट्रेलर का कांच तोड़ ले उड़े सामान,वीडियो वायरल”

नमस्ते कोरबा :- जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने के पुलिस के दावों के बीच बांकीमोगरा थाना परिसर में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोरों ने पुलिस अभिरक्षा में खड़े 18 चक्का ट्रेलर का केबिन का कांच तोड़कर जैक, रॉड, साउंड बॉक्स सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

जानकारी के अनुसार बांकीमोगरा निवासी ट्रांसपोर्टर संजय यादव की ट्रेलर (सीजी 30 एफ 8112) को 20 जून को खनिज विभाग ने अवैध गिट्टी परिवहन के मामले में जब्त कर थाना परिसर में खड़ा कराया था। दो दिन पहले तक वाहन सुरक्षित था, लेकिन रविवार सुबह मालिक के पहुंचने पर चोरी का पता चला।

बताया गया कि थाना परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन उनकी दिशा घटना स्थल की ओर नहीं होने से वारदात रिकॉर्ड नहीं हो सकी। ट्रेलर मालिक ने फिलहाल थाना स्तर पर शिकायत नहीं की है और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की तैयारी में है।

थाना परिसर के भीतर हुई यह चोरी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। जब पुलिस अभिरक्षा में रखा वाहन ही सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की संपत्ति की सुरक्षा को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Read more :- संडे स्पेशल : मानसून में देवपहरी,परसखोला और फुटहामुड़ा के झरने बुलाते हैं,लेकिन अपना ध्यान रखें ?

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

कुसमुण्डा के आदर्श नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत 88 छात्राओं को साइकिल वितरण

कुसमुण्डा के आदर्श नगर में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में सरस्वती योजना के तहत 88 छात्राओं को साइकिल वितरण नमस्ते...

More Articles Like This

- Advertisement -