भाजपा पार्षद के वार्ड में गंदे पानी पर बवाल, सिविल ऑफिस में महिलाओं का हल्ला बोल
नमस्ते कोरबा :- नगर निगम के वार्ड क्रमांक 21 में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई दिनों से नलों में गंदा और मटमैला पानी आने से परेशान महिलाओं ने सिविल ऑफिस पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने अधिकारियों को गंदे पानी के नमूने दिखाते हुए तत्काल स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि वार्ड में पिछले कई दिनों से बदबूदार और मटमैले पानी की आपूर्ति हो रही है। यह पानी पीने योग्य तो दूर, घरेलू उपयोग के लिए भी अनुपयुक्त है। दूषित पानी की वजह से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है,

स्थानीय लोगों का कहना है कि वार्ड के भाजपा पार्षद राकेश वर्मा ने भी कई बार cseb अधिकारियों के समक्ष शिकायत और आवेदन देकर समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बार-बार शिकायतों के बावजूद हालात जस के तस बने रहने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया।
नागरिकों ने मांग की कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की तत्काल तकनीकी जांच कराई जाए, जलापूर्ति पाइपलाइन की सफाई और मरम्मत की जाए तथा पानी की गुणवत्ता की जांच कर लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। लोगों का कहना है कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जा सकती।
Read more :- संडे स्पेशल : मानसून में देवपहरी,परसखोला और फुटहामुड़ा के झरने बुलाते हैं,लेकिन अपना ध्यान रखें ?









