वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद सरोज शाण्डिल्य ने उठाई दर्री क्षेत्र की बड़ी मांग, सरकारी कॉलेज और NTPC अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

Must Read

वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद सरोज शाण्डिल्य ने उठाई दर्री क्षेत्र की बड़ी मांग, सरकारी कॉलेज और NTPC अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रधानमंत्री को भेजा ज्ञापन

नमस्ते कोरबा : नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद एवं एम.आई.सी. सदस्य सरोज शाण्डिल्य ने दर्री क्षेत्र की वर्षों पुरानी दो प्रमुख जनसमस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री के नाम विस्तृत ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में दर्री क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय की स्थापना तथा एनटीपीसी अस्पताल में आम नागरिकों के लिए बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि दर्री क्षेत्र चारों ओर से एनटीपीसी, सीएसपीजीसीएल, एसईसीएल और आईओसीएल जैसे बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों से घिरा हुआ है। इसके बावजूद यहां आज तक एक भी शासकीय महाविद्यालय स्थापित नहीं किया गया है, जिससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज जाना पड़ता है।

इसके साथ ही ज्ञापन में कहा गया है कि क्षेत्र में संचालित एनटीपीसी अस्पताल से आम नागरिकों को अपेक्षित स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। कई मामलों में मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है, जिससे लोगों को समय, धन और उपचार संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण प्रदूषणजनित स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए स्थानीय स्तर पर आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक बताया गया है।

पार्षद सरोज शाण्डिल्य ने प्रधानमंत्री से दर्री क्षेत्र के जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री, एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी कोरबा प्रबंधन, कलेक्टर कोरबा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी प्रेषित की गई है।

Read more :- कोरबा में बड़ा हादसा टला: कैलाश विहार कॉलोनी में गराज पर गिरा विशालकाय पेड़

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से अधिक की राशि हुई जारी*

*उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पहल से शहर के मुख्य मार्गों के डामरीकरण के लिए 17 करोड़ से...

More Articles Like This

- Advertisement -