चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर कोरबा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अग्रसेन गौधाम में किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Must Read

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे पर कोरबा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने अग्रसेन गौधाम में किया वृक्षारोपण,दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नमस्ते कोरबा : 1 जुलाई को चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे (सी.ए. डे) के अवसर पर कोरबा के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए श्री अग्रसेन गौ धाम पहुंचकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर सभी सी.ए. सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और प्रकृति संवर्धन का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान गौ धाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का कार्य नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य देने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है। गौ धाम जैसी पवित्र भूमि पर गौ माता के सान्निध्य में किया गया वृक्षारोपण सेवा और संस्कार का सुंदर संगम है।

श्री अग्रसेन गौ धाम समिति ने इस अवसर पर सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न वर्ग यदि इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण और गौ सेवा के लिए आगे आएं, तो निश्चित रूप से हरित और स्वच्छ समाज का निर्माण संभव होगा।

समिति ने सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनका यह सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Read more :- CCTV में कैद ज्वेलर्स में लूट की कोशिश,दुकानदार की बहादुरी से नाकाम हुए लुटेरे

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,730SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

“अब बड़े शहरों जैसा सुपर स्पेशलिटी इलाज आपके अपने कोरबा में, एमजेएम हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई का डॉक्टर विजिट शेड्यूल

"अब बड़े शहरों जैसा सुपर स्पेशलिटी इलाज आपके अपने कोरबा में, एमजेएम हॉस्पिटल ने जारी किया जुलाई का डॉक्टर...

More Articles Like This

- Advertisement -