कोरबा में अपराध बेकाबू: रंजिश की आग में निर्दोष युवक की हत्या,बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव पर डंडे से वार,7 आरोपी गिरफ्तार

Must Read

कोरबा में अपराध बेकाबू: रंजिश की आग में निर्दोष युवक की हत्या,बीच-बचाव करने पहुंचे रवि यादव पर डंडे से वार,7 आरोपी गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा :- कोतवाली थाना क्षेत्र के दर्री रोड स्थित रामसागर पारा में रविवार देर शाम आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश में लाठी-डंडों से लैस युवकों ने हमला कर दिया, लेकिन इस हिंसा में जिस युवक की जान गई, उसका विवाद से सीधा संबंध नहीं था।

*Korba breaking : रंजिश में लाठी-डंडों से हमला, बीच-बचाव करने आए युवक की मौत,गलत निशाना बना रवि यादव, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार*

मिली जानकारी के अनुसार मोहल्ले के दो युवकों के बीच करीब 8-10 दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रविवार को एक युवक अपने साथियों के साथ बदला लेने के इरादे से रामसागर पारा पहुंचा। आरोपियों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी लाठी लहराते हुए दर्री रोड से पावर हाउस रोड की ओर भाग निकले।

इस बीच सामने आए वीडियो ने पूरे घटनाक्रम को और भयावह बना दिया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे युवक पर अचानक डंडे से वार कर दिया गया। मृतक की पहचान रवि यादव के रूप में हुई है, जो मौके पर झगड़ा शांत कराने पहुंचा था

बताया जा रहा है कि हमलावर किसी और युवक को निशाना बनाने पहुंचे थे, लेकिन हालात ऐसे बने कि रवि यादव पर जानलेवा वार हो गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। बड़ी संख्या में बस्तीवासी और मृतक के परिजन कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

इधर कोतवाली पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Read more :- “पट्टा पर पलटी या राजनीति? जिसे ‘फर्जी’बताया था, उसी से मिल रहे अब मकान!” जयसिंह अग्रवाल का भाजपा पर तीखा हमला

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,700SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*एडमिशन नहीं मिलने पर छात्र का बड़ा कदम: नौवीं में प्रवेश नहीं मिलने से टूटा छात्र, कीटनाशक पीने से मची अफरा-तफरी..*

*एडमिशन नहीं मिलने पर छात्र का बड़ा कदम: नौवीं में प्रवेश नहीं मिलने से टूटा छात्र, कीटनाशक पीने से...

More Articles Like This

- Advertisement -