दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 3 गिरफ्तार

Must Read

दिनदहाड़े भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली समेत 3 गिरफ्तार

नमस्ते कोरबा :- सोमवार को दिनदहाड़े भाजपा नेता पूर्व बालको मंडल अध्यक्ष शिव बालक सिंह तोमर की हत्या का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य रज्जाक अली सहित उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास घटित हुई, जब शिव बालक सिंह तोमर जिला जेल में निरुद्ध अपने भतीजे से मिलने के लिए गए हुए थे। यहां रास्ते में रज्जाक से मुलाकात हुई तो उसने अपने भतीजे से दूर रहने और उसका साथ नहीं देने की नसीहत दी।

इसी बात को लेकर शिव बालक सिंह के साथ का वाद-विवाद हुआ और चार लोगों ने मिलकर बुरी तरह मारपीट करते हुए घुटने के नीचे पैर पर रॉड, डंडा, बेसबॉल स्टिक से हमला करते हुए हत्या का प्रयास किया। इस दौरान किसी एक द्वारा तलवार भी लाने की बात सामने आई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले में रज्जाक अली सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read more :- कोरबा ब्रेकिंग :- दिनदहाड़े भाजपा नेता पर हमला, स्टील रॉड से दोनों पैर तोड़े,घटना की जानकारी मिलते ही मंत्री लखनलाल सहित बड़े नेता पहुंचे अस्पताल

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,770SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक घंटा

नेता नहीं, ‘सर’ बनकर स्कूल पहुंचे सभापति… बच्चों के बीच बैठकर पढ़ाया, अब हर पढ़े-लिखे व्यक्ति से मांगा एक...

More Articles Like This

- Advertisement -