कोरबा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

Must Read

कोरबा में तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि, गर्मी से राहत पर जनजीवन अस्त-व्यस्त

नमस्ते कोरबा :-  दिनभर की तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बाद शनिवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस दौरान जिले के कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन जनजीवन प्रभावित हो गया।

शाम होते-होते मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश ने जहां तापमान में गिरावट लाई, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। खासकर जमनीपाली क्षेत्र में भारी मात्रा में ओले गिरने की सूचना है, जिससे सड़कों और घरों के आसपास सफेद चादर सी बिछ गई।

तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़-पौधे क्षतिग्रस्त हुए हैं और बिजली आपूर्ति भी बाधित होने की खबरें सामने आई हैं। निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत जरूर मिली, लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने नुकसान भी पहुंचाया है।

Read more :- Breaking :- कोरबा में चलती कार बनी आग का गोला, जेलगांव चौक पर मचा हड़कंप, देखें वीडियो

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,750SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील*

*बालको ने फर्जी वेबसाइट, डोमेन और ई-मेल से सावधान रहने की अपील* नमस्ते कोरबा : वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की...

More Articles Like This

- Advertisement -