*पानी और भोजन के लिए घर में घुसा बंदर, रेस्क्यु के पश्चात उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।*

Must Read

*पानी और भोजन के लिए घर में घुसा बंदर, रेस्क्यु के पश्चात उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ा गया।*

नमस्ते कोरबा : इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है लगातार तपती धूप से जहां इंसान परेशान और त्रस्त हैं वहीं बेजुबान जानवर भी गर्मी से बचने और पानी भोजन के तलाश में शहर की ओर रुख कर रहे जहां कई बार करेंट लगने से या कुत्ते के हमले से ज़ख्मी हो जाते हैं तापमान जैसे जैसे बढ़ रहा आम जन जीवन में बहुत प्रभाव पड़ रहा।

ऐसा ही मामला कल खरमोरा में देखने को मिला जहां एक व्यस्क बंदर पानी और भोजन के तलाश में एक घर तक पहुंच गया तभी कुछ कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया जैसे तैसे वही के लोगों ने बंदर को कुत्तों से बचाया और डरा सहमा बंदर घर के एक कोने में जाकर बैठ गया, जिसके उपरांत महिला के द्वारा इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी को दिया जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में टीम पहुंचे की बात कही फिर घटना की जानकारी कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव मैडम को दिया गया,

उसके पश्चात वन विभाग के साथ बबलू मारवा एवं राजू बर्मन घटना स्थल पहुंचे फिर बड़ी सावधानी से बंदर का सुरक्षित रेस्क्यु किया गया फिर उसे पानी से नहलाया गया ताकि उसको गर्मी से राहत मिले साथ ही उसके शरीर का तापमान कम हो और उसे राहत मिले फिर बंदर का सफल रेस्क्यु के पश्चात उसे उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ गया।

जितेंद्र सारथी ने सभी आम लोगों से अपील किया है कि गर्मी बढ़ने के कारण जंगली जानवर अक्सर हमारे घरों की ओर रुख करते हैं तो ऐसी कोई स्थिति होने पर घंबराए नहीं बल्कि तुंरत हमें सूचना दे ताकि सही समय पर पहुंच कर उसको रेस्क्यु कर जंगल में पुनः छोड़ा जा सके साथ ही यह भी अपील किया कि गर्मी लगातार बढ़ते क्रम में हैं तो इस स्तिथि में पानी का पतीला अपने घरों के छत में जरूर रखें ताकि पक्षियों को आसानी से पीने के लिए पानी मिल सकें।

वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम 

हेल्प लाइन नंबर 

8817534455,7999622151

Read more :- उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सोनी परिवार के दिवंगत हुए सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,640SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

शहर के विकास कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा, सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे वार्डवार बैठक

शहर के विकास कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा, सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे वार्डवार बैठक नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -