*मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से भी बाज नहीं आ रहे: कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन*
लखन लाल देवांगन ने दी खुली चुनौती… बोले एक रुपए लेने का भी आरोप साबित करके दिखाएं जय सिंह अग्रवाल
नमस्ते कोरबा। टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने पूर्व मंत्री के आरोप पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए की मैं उनको खुली चुनौती देता हूं कि किसी से भी ₹1 लेने का आरोप साबित करके बताएं।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा की पूर्व मंत्री अब इस स्तर पर जा चुके हैं कि मेरे दिवंगत पिता जो की 30,35 वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो चुके हैं उनका नाम लेकर आरोप लगा रहे हैं, मेरे पिता बाजार में दुकान लगाकर कपड़े बेचते थे, साथ ही कृषक कार्य करते थे। अब कांग्रेस या पूर्व मंत्री के पास कोई मुद्दा नहीं बचा तो दिवंगत पिता पर आरोप लगा रहे हैं, जबकि हमने कभी भी किसी के परिवार पर आरोप नहीं लगाया।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि अब पूर्व मंत्री मेरे घर के कमरों की बात कर रहे हैं, आप सभी मीडिया के साथी गण एवं शहर की जनता हर रोज मुझसे मिलने मेरे घर आते हैं, मेरे घर में कितने कार्यालय हैं सभी को पता है। अपने कार्यकाल में जिस तरह करते थे अब वैसे ही मेरा समझ रहे। मंत्री श्री देवांगन ने मीडिया के साथी से कहा कि एक बार पूर्व मंत्री के शीश महल के कमरे और कार्यालय देखकर आए।
Read more :- नशे में दरिंदगी: पत्नी का सिर काटकर बोरी में भर घूमता रहा पति, गांव में सनसनी










