अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

Must Read

अग्रवाल सभा चुनाव में आशीष गोयल की उपाध्यक्ष पद पर शानदार जीत, समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प

नमस्ते कोरबा : अग्रवाल सभा के प्रतिष्ठित चुनाव में आशीष गोयल ने उपाध्यक्ष पद पर प्रभावशाली जीत दर्ज करते हुए समाज में अपनी मजबूत पकड़ का परिचय दिया है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

जीत के बाद आशीष गोयल ने समाज के सभी वर्गों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत केवल उनकी नहीं, बल्कि पूरे अग्रवाल समाज की एकजुटता और विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अग्रवाल समाज को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि बड़ों के आशीर्वाद और साथियों के सहयोग से वे समाजहित में कार्य करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे। उनकी प्राथमिकता सामाजिक एकता, युवा भागीदारी और विकासोन्मुख गतिविधियों को बढ़ावा देना रहेगा। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और युवाओं ने भी आशीष गोयल को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read more :- महिला आरक्षण : पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले अधूरा कानून देश और महिलाओं दोनों के साथ अन्याय 

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,810SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय*

*बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगाः विष्णु देव साय* वेदांता मेडिकल रिसर्च फाउंडेशन...

More Articles Like This

- Advertisement -