कोरबा में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन रहे मुख्य अतिथि
नमस्ते कोरबा :- शहरवासियों के मनोरंजन के लिए बुधवारी स्थित सर्कस ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत एवं भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन एवं अन्य अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहरवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।
डिज्नीलैंड मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न झूले, खेल-तमाशे और खानपान की आकर्षक व्यवस्था की गई है, जिससे यह मेला शहर के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहां परिवार सहित लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लेते नजर आए।
मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पटनवार, धनश्री साहू, सम्मत कुंवर, वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, आरती सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, आकाश श्रीवास्तव,सहित भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Read more :- कोरबा में आंधी-तूफान बना कहर: निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल










