रेल उपेक्षा पर कोरबा में उबाल,जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता और सामाजिक संगठन एक मंच पर; रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत

Must Read

रेल उपेक्षा पर कोरबा में उबाल,जनप्रतिनिधि,श्रमिक नेता और सामाजिक संगठन एक मंच पर; रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत

नमस्ते कोरबा :- रेल व्यवस्थाओं की लगातार अनदेखी को लेकर कोरबा में अब असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और श्रमिक नेताओं ने एकजुट होकर रेल प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोलने के संकेत दिए हैं। स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी गई है कि यदि जल्द हालात नहीं सुधरे तो व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा।

कोरबा विकास समिति (रेल) के बैनर तले होटल महाराजा में आयोजित सर्वदलीय बैठक में रेल सेवाओं की बदहाल स्थिति पर गंभीर चिंता जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि देश के प्रमुख औद्योगिक जिलों में शुमार कोरबा के साथ रेलवे द्वारा लगातार उपेक्षापूर्ण व्यवहार किया जा रहा है, जो अब बर्दाश्त के बाहर है।

बैठक में बताया गया कि कोरबा से संचालित ट्रेनों को अक्सर बीच रास्ते घंटों तक रोका जाता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्टेशन पर खड़ी ट्रेनों में कोयले की धूल और गंदगी आम हो गई है। वहीं, बार-बार बंद होने वाले रेलवे फाटकों से शहर की यातायात व्यवस्था भी चरमरा रही है।

एक अहम मुद्दा यह भी उठाया गया कि कई ट्रेनें कोरबा से आगे जाने के बाद वापस नहीं लौटतीं और बिलासपुर में ही समाप्त कर दी जाती हैं। इससे यात्रियों को अनावश्यक असुविधा झेलनी पड़ती है। लंबे समय से नई ट्रेनों की मांग के बावजूद रेल प्रबंधन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।

बैठक में कोरबा की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि अब चुप बैठने का समय खत्म हो चुका है। जरूरत पड़ने पर सभी दल और संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी सहित विभिन्न दलों के नेताओं के साथ सामाजिक और श्रमिक संगठनों के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर चेतावनी दी कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो कोरबा में बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Read more :- अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा जीत का मुहर

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,630SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा जीत का मुहर

अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा...

More Articles Like This

- Advertisement -