अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा जीत का मुहर

Must Read

अधिवक्ता संघ चुनाव में गणेश कुलदीप की लगातार दूसरी जीत,समर्थकों में जश्न का माहौल, कार्यकाल के कामों पर लगा जीत का मुहर

नमस्ते कोरबा : अधिवक्ता संघ के चुनाव में एक बार फिर गणेश कुलदीप ने अपनी मजबूत पकड़ का प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 23 वोटों के अंतर से पराजित कर लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

चुनाव परिणाम घोषित होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला, जहां समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और जीत का उत्सव मनाया।

गणेश कुलदीप की इस जीत को उनके पिछले कार्यकाल में किए गए कार्यों, सक्रियता और अधिवक्ताओं के बीच मजबूत विश्वास का परिणाम माना जा रहा है। उनके नेतृत्व में अधिवक्ता संघ ने कई महत्वपूर्ण पहलें कीं, जिससे वकीलों के बीच उनकी स्वीकार्यता और भी बढ़ी।

अब लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद उनके सामने अधिवक्ता संघ के विकास को गति देने और वकीलों की समस्याओं के प्रभावी समाधान की बड़ी जिम्मेदारी है। अधिवक्ताओं को उनसे एक बार फिर बेहतर नेतृत्व और ठोस पहल की उम्मीदें हैं।

अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी इस प्रकार है

अध्यक्ष गणेश कुलदीप, उपाध्यक्ष रवि शर्मा, महिला उपाध्यक्ष उर्मिला भगत, सचिव सुनील यादव, सहसचिव रवि भगत, महिला सहसचिव माधुरी बोरई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ कौशिक, ग्रंथालय सचिव क्रांति श्रीवास, कार्यकारिणी शिव साहू, श्रवण थवाईत, करम प्रजापति, स्वप्निल शर्मा, वरुण राही,

पूर्व से निर्विरोध निर्वाचित क्रीड़ा सचिव हरिशंकर श्रीवास, महिला क्रीड़ा सचिव सावित्री धांधी, महिला कार्यकारिणी यमुना मानिकपुरी, सुनिता पिल्ले।।

Read more :- *आत्मानंद स्कूलों में शुल्क लागू करने का निर्णय गरीब विरोधी : जयसिंह अग्रवाल*

देखिए कैसे कोरबा के जंगल बने तितलियों का सुरक्षित ठिकाना,केसला में बायो डायवर्सिटी पार्क निर्माण

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,780SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

*बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका*

*बालको की उत्तरोत्तर प्रगति में महिला इंजीनियरों की महत्वपूर्ण भूमिका* नमस्ते कोरबा : कभी मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री में इंजीनियरिंग और तकनीकी...

More Articles Like This

- Advertisement -