कोरबा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों के तबादले
नमस्ते कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जारी आदेश के तहत कई उपनिरीक्षकों एवं पुलिस कर्मियों के पदस्थापन में बदलाव किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार उपनिरीक्षक विनोद सिंह को थाना प्रभारी उरगा से चौकी प्रभारी राजगामार पदस्थ किया गया है, वहीं उपनिरीक्षक लक्ष्मण खुंटे को राजगामार चौकी से उरगा थाना भेजा गया है। इसी प्रकार उपनिरीक्षक राजेश तिवारी को उरगा थाना से हटाकर सीएसईबी चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा नवीन पटेल को सिविल लाइन रामपुर से उरगा थाना में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सहायक उपनिरीक्षक भीमसेन यादव को सीएसईबी चौकी से कोतवाली थाना स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। इस फेरबदल को जिले में प्रशासनिक कसावट और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।










