कोरबा के जंगलों में दावानल: वन विभाग बेखबर, धुएं से सड़क पर बढ़ा हादसों का खतरा

Must Read

कोरबा के जंगलों में दावानल: वन विभाग बेखबर, धुएं से सड़क पर बढ़ा हादसों का खतरा

नमस्ते कोरबा। जिले के जंगलों में इन दिनों दावानल की घटनाएं तेजी से सामने आ रही हैं, लेकिन टीम गठन के बावजूद वन विभाग तक समय पर सूचनाएं नहीं पहुंच पा रही हैं। ताजा मामला कोरबा वनमंडल के रिसदी-बालको मार्ग का है, जहां सड़क किनारे फैले जंगलों में आग लगने से वन संपदा धू-धू कर जल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया है,आग से उठता घना धुआं अब सड़क तक पहुंचने लगा है, जिससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धुएं के कारण दृश्यता कम होने से सड़क हादसों की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार सूचना देने के बावजूद मौके पर समय पर राहत और नियंत्रण की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि दावानल की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए वन विभाग द्वारा विशेष टीमों का गठन किया गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर इन टीमों की सक्रियता नजर नहीं आ रही है। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया, तो इससे न केवल पर्यावरण को भारी नुकसान होगा, बल्कि वन्य जीवों के लिए भी खतरा बढ़ सकता है।

Read more :- Korba breaking :“सुनालिया चौक पर हादसा: कार के दुकान में घुसने से अफरा-तफरी”

- Advertisement -

सब्सक्राइब करें नमस्ते कोरबा न्यूज़ YOUTUBE चैनल

5,620SubscribersSubscribe
- Advertisement -
Latest News

बालकोनगर में लघु दुकानदारों के समर्थन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कड़ा रुख, प्रबंधन को दी चेतावनी

बालकोनगर में लघु दुकानदारों के समर्थन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का कड़ा रुख, प्रबंधन को दी चेतावनी नमस्ते कोरबा।...

More Articles Like This

- Advertisement -