“सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर जाल: एक OTP और खाली हो सकता है आपका खाता”
नमस्ते कोरबा : पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के चलते एलपीजी सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच अब साइबर ठगों ने भी सक्रिय होकर लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। गैस बुकिंग के नाम पर ठगी के मामलों में तेजी आने से पुलिस और प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सख्त चेतावनी जारी की है।
पुलिस के अनुसार ठग खुद को गैस एजेंसी का प्रतिनिधि बताकर लोगों को फोन कर रहे हैं और एलपीजी बुकिंग की पुष्टि के नाम पर उनसे ओटीपी (OTP) और बैंक संबंधी जानकारी मांग रहे हैं। कई मामलों में व्हाट्सएप पर संदिग्ध लिंक भी भेजे जा रहे हैं, जिन पर क्लिक करते ही लोगों की निजी जानकारी हैक होने का खतरा बढ़ जाता है।
कोरबा के पंडित रविशंकर नगर निवासी अजय के साथ भी ऐसा ही एक मामला सामने आया। उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया और कहा कि उनका सिलेंडर बुक हो चुका है। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर ओटीपी साझा करने को कहा गया।
अजय ने बताया, “मैंने कोई बुकिंग नहीं की थी, इसलिए मुझे शक हुआ और मैंने तुरंत कॉल काट दिया।” पुलिस ने नागरिकों से कहा है कि एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग केवल अधिकृत माध्यमों रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, आधिकारिक ऐप या कंपनी की वेबसाइट के जरिए ही करें। किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या व्यक्ति पर भरोसा न करें और ओटीपी या बैंक डिटेल किसी के साथ साझा न करें।
यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार होता है, तो वह तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर सकता है या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा सकता है। पुलिस ने कहा है कि थोड़ी सी सावधानी से इस तरह की ठगी से बचा जा सकता है। अनजान कॉल और संदेशों से दूरी बनाकर ही अपनी आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती,
Read more :- घंटाघर चौपाटी में बर्फ से निकला मृत मेंढक, कोरबा में फूड सेफ्टी पर उठे गंभीर सवाल










